![]()
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर व फिल्म राइटर अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी, संजय यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकाय
.
पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ अभियान होने का दावा
तहरीर के अनुसार, कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय रखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर सुनियोजित अभियान शुरू हो गया।
नाबालिग बेटी को भी बनाया निशाना
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ-साथ उनकी करीब 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के खिलाफ भी अश्लील, अभद्र और यौन प्रकृति की टिप्पणियां की गईं। इससे परिवार को मानसिक और सामाजिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
खेसारी के सहयोगियों पर भी आरोप
अंजना सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस कथित अभियान में खेसारी लाल यादव के मैनेजर व फिल्म राइटर अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव की भूमिका हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि पॉडकास्ट के बाद से ही यह सब शुरू हुआ।
कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का किया जिक्र
तहरीर में ‘Khesari Bhakt’, ‘Yadav Brand King 90’, ‘Khesari Lovers’, ‘iAkhilesh Kashyap’, ‘Khesari Lover Vijaybhan’, ‘Baba Yadav KLY’, ‘Khesari Team PR’, ‘Khesari Lover 012’ समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पोस्ट, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं।
डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने और एफआईआर की मांग
अभिनेत्री ने साइबर क्राइम पुलिस से इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक समेत संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को प्रिजर्वेशन नोटिस जारी कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कराने, आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड जुटाने तथा संबंधित अकाउंट्स को हटाने/ब्लॉक कराने की मांग की है।
