![]()
रेवाड़ी में शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी रहेगी। सरकार ने वीरवार को रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार को छुट्टी पर भेज दिया था। वकीलों ने ट्रांसफर होने तक अपनी हड़तला जारी रखने की घोषणा की। वकीलों का कहना है कि एसडीएम छुट्टी से कभी भी वापस आ सकते हैं, उन्हें एसडीएम की ट्रांसफर चाहिए। ट्रांसफर होने तक उनका धरना जारी रहेगा। सोमवार से चल रही हड़ताल रेवाड़ी बार ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़तला शुरू की थी। वकीलों ने एसडीएम सुरेश कुमार पर मनमाने फैसले करने और वकीलों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप के आरोप लगाते हुए सरकार से उनके ट्रांसफर की मांग की थी। वकीलों का आरोप है कि इससे पहले अप्रैल में भी हमने सांकेतिक धरना देकर डीसी, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की थी। जिसे सरकार ने अनसुना कर दिया। अपनी मांग को लेकर हमें विवश होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। हजारों केसों की सुनवाई टली वकीलों की पिछले 4 दिन से चली आ रही हड़ताल के चलते जिला की अदालतों में अब तक हजारों केसों की सुनवाई टल चुकी है। ऐसे में वकीलों की हड़ताल और लंबी चली तो लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।
Source link
रेवाड़ी एसडीएम को छुट्टी पर भेजना स्वीकार नहीं, वकील बोले:कभी भी आ सकते है वापस, ट्रांसफर चाहिए; सीटीएम को कार्यभार
