Headlines

पूर्णिया में जेडीयू नेता के बेटे-साले को गोली मारी:दोनों की हालत गंभीर, स्मैक कारोबारी पर शक; 8 से 10 राउंड फायरिंग




पूर्णिया में गुरुवार देर रात अपराधियों ने जेडीयू जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे और साले को गोली मार दी। दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। अमरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मेरी पत्नी राखी देवी वार्ड पार्षद हैं। मेरा बेटा शुभम और साला सागर मेहता फोर व्हीलर से चाय पीने चौक पर गया था। इस दौरान दुकान पर कुछ लोग पहले से हथियार के साथ वहां मौजूद। मामला संदिग्ध लगने पर ये लोग भागने लगे। इस बीच हथियाबंद बदमाशों ने गोली मार दी। करीब 10 से 12 लोग वहां थे, कुछ शूटर को बाहर से भी बुलाया गया था। साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के पीछे बड़े स्मैक तस्कर गिरोह का हाथ है, जो कि पुलिस अनुसंधान में सामने आएगा। 8 से 10 राउंड गोली चली है। मेरी पत्नी ने इलाके में सक्रिय स्मैक गिरोह का मुद्दा उठाया था। सीएम से आरोपियों की एनकाउंटर की मांग अमरेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि इस संबंध में सीएम को लेटर लिखा था। पटना में मंत्रीजी से भी मुलाकत कर इस मामले से अवगत कराया था। डीजीप-एसपी से भी शिकायत की गई थी। इस इलाके में स्मैक गिरोह बहुत सक्रिय है। सीएम से आरोपियों का एनकाउंटर की मांग करते हैं। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, मामले को लेकर एसएसपी डॉ. शौर्य‎सुमन ने बताया कि दो लोगों को गोली‎ लगी है। एक को जांघ में और दूसरे को ‎पीठ में लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है।‎ इनका आपराधिक इतिहास भी है।‎ पुलिस मामले की जांच कर रही है ।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *