Headlines

आजमगढ़ में सुबह से बादलों के कारण छाया अंधेरा:बारिश की चेतावनी, 31 डिग्री पहुंचा तापमान, किसानों को राहत




आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय मामूली फुहारे पड़ी। सोमवार को सुबह से जहां फुहारे पड़ी थी। वहीं बुधवार को भी सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाएं हुए हैं। और रात होते ही बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को भी शाम को बारिश हुई। जिले में रुक-रुककर हवा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी बड़ा फायदा हुआ है। सोमवार और मंगलवार को सुबह से पड़ रही फुहारों से मौसम ठंडा हो गया है
हालांकि बारिश के बावजूद उमस और बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को होगा फायदा जिले में हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई। जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *