Headlines

INLD Protest in Jagadhri Against Jantar Mantar Lathicharge



अनाज मंडी के बाहर प्रदर्शन करते हुए इनेलो नेता व कार्यकर्ता। फाइल फोटो।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना हक मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और अभद्रता की घटना के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आईएसओ युवा संगठन की ओर से आज जगाधरी में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

.

इनेलो जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन सुबह 11 बजे अनाज मंडी गेट, जगाधरी स्थित डीसी कार्यालय के सामने होगा। इसमें INLD पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा संगठन के सदस्य और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कहा कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ हुई अभद्रता और लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें घटना की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *