Headlines

मुजफ्फरपुर में आठ उपद्रवियों की तस्वीर जारी:पहचान बताने पर 10 हजार का इनाम, नीट मुद्दे पर फिर प्रदर्शन की तैयारी; SSP की सख्त चेतावनी




नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब मुजफ्फरपुर में भी तेज होता दिख रहा है। गुरुवार को करीब पांच घंटे तक सैकड़ों छात्र शहर की सड़कों पर उतरे और आक्रोश मार्च निकाला। वहीं, आज भी छात्रों के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले आठ उपद्रवियों की तस्वीर जारी की गई। पहचान बताने वालों को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस पीकेट भी तोड़ा गया था। गुरुवार को कल्याणी चौक से निकला मार्च पानी टंकी चौक, मिठनपुरा, मोतीझील, सदर अस्पताल होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। एक अन्य जुलूस आरडीएस कॉलेज से हरिसभा चौक होते हुए कल्याणी चौक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट, कंपनीबाग रोड, मोतीझील पुल और कल्याणी चौक के आसपास कई जगह बैरिकेडिंग, गोलंबर, सरकारी होर्डिंग और बैनरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कुमार गौरव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई और जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन की तस्वीरें…
डीएम बोले- ज्ञापन संबंधित विभाग को भेजा जाएगा डीएम कुमार गौरव ने बताया कि छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसे उचित माध्यम से संबंधित विभाग तक भेजा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रात 10:45 बजे फेसबुक लाइव आए एसएसपी गुरुवार देर रात करीब 10:45 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा फेसबुक लाइव के जरिए लोगों और छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है और मुजफ्फरपुर में अधिकांश छात्रों ने संयमित ढंग से अपनी बात रखी। हालांकि एसएसपी ने साफ कहा कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन की आड़ में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उपद्रवियों की होगी पहचान, कार्रवाई तय एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि तोड़फोड़ और उपद्रव करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खासकर युवाओं और छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर हिंसक गतिविधियों में शामिल न हों। यदि किसी छात्र पर इस तरह के मामले में प्राथमिकी दर्ज होती है, तो उसका असर भविष्य में पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी तक पर पड़ सकता है। आज भी पुलिस अलर्ट पर छात्रों के आज फिर प्रदर्शन करने की संभावना को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *