रायपुर में फ्लाईओवर पर बेकाबू कार कहर..कई लोग घायल:सुबह 10 बजे हुआ हादसा, कई लोग घायल; पुलिस ने शुरू की जांच




रायपुर के सरस्वती नगर थानाक्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सरस्वती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामलें में जांच की जा रही है। हादसे के कारण का खुलासा नहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *