Headlines

मधुबनी में बाइक की टक्कर से एक की मौत:पुलिस भर्ती परीक्षा की कर रहा था तैयारी, दूसरा युवक गंभीर घायल




मधुबनी के ललमनियां थाना क्षेत्र के मालिन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक निवासी अनुज कुमार यादव(20) के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा की कर रहा था तैयारी घटना की सूचना मिलते ही ललमनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनुज पढ़ाई के साथ-साथ बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *