Headlines

रायगढ़ में 16 लाख का गांजा पकड़ाया:अलग-अलग मामलों में महिला समेत 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओड़िसा से UP और महाराष्ट्र ले जा रहे थे




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग मामलों मंे पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला तस्कर शामिल है। पुलिस ने कार में 13.24 लाख का गांजा जब्त किया, तो जीआरपी की टीम ने महिला तस्कर को 3 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जिसमें लैलूंगा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आई10 कार में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर संभावित मार्ग पर नाकेबंदी कराई। पुलिस ने कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास घेराबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की कार आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अर्जुन उपाध्याय 24 साल निवासी कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश बताया और वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर 13 पैकेट में 26.484 किलो ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 13,24,200 रुपये आंकी गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। ऐसे में गांजा व कार को जब्त करे हुए आरोपी के खिलाफ धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
महिला तस्कर गांजा को महाराष्ट्र ले जा रही थी
वहीं दूसरा मामला GRP थाना क्षेत्र का है। जहां जीआरपी टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एक महिला अपने पास गांजा रखकर हड़वा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के बी1-बी2 कोच के बीच कपलिंग के पास खड़ी है। ऐसे में GRP की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंच गई और जैसे ही यात्री ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो जीआरपी की टीम बोगी में चढ़कर जांच किए तो मुखबिर द्वारा बताए हुलिया की महिला मिली। जिसे ट्रेन से नीचे उतारकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेख सकीलाबी सलाम 48 साल निवासी ग्राम भगवती, थाना सेनागांव जिला हिंगोली महाराष्ट्र की रहने वाली बतायी। उसके पास रखे बैग की जांच करने पर उसमें 6.290 किलोग्राम गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमती 3 लाख रुपए बताया गया है। जिसके बाद GRP ने महिला गांजा तस्कर को थाना लाई और मामले में आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर गांजा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *