Headlines

मुंगेर में 30 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी:बैनर-पोस्टर को पहुंचाया था नुकसान, SP के निर्देश पर जवानों ने किया 'फ्लैग मार्च'




मुंगेर पुलिस ने 23 जुलाई को नीट परीक्षा के विरोध में हुई आक्रोश रैली के दौरान उपद्रव फैलाने वाले 30 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। इन उपद्रवियों ने रैली के दौरान बैनर-पोस्टर फाड़कर नुकसान पहुंचाया था। इस कार्रवाई के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्च फ्लैग मार्च सदर डीएसपी कार्यालय से शुरू होकर कोतवाली थाना, नीलम चौक, शादीपुर कोड़ा मैदान, अंबे चौक, कस्तूरबा वाटर बड़ी बाजार, मुख्य बाजार और घोड़ी ओला से होते हुए डीएम कार्यालय के समीप समाप्त हुआ। मार्च में शामिल जवानों ने बताया कि यह एक नियमित फ्लैग मार्च है, जिसे शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया है। मुंगेर प्रशासन अलर्ट,शांति बनाए रखने की अपील गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। मुंगेर प्रशासन इसे लेकर भी अलर्ट पर है। संभावना जताई जा रही है कि इसी के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले, 23 जुलाई को एसपी सैयद इमरान मसूद ने छात्रों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की थी। फ्लैग मार्च के बाद असामाजिक तत्वों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *