Headlines

मैनपुरी में छात्रों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान:ईशन नदी पुल पर जुटे कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग




दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक समेत विभिन्न छात्र मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में मैनपुरी में समाजवादी युवजन छात्र सभा ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। ईशन नदी पुल पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हित में प्रभावी कानून बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। ईशन नदी पुल पर चला हस्ताक्षर अभियान समाजवादी युवजन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में शाम करीब 5:30 बजे अभियान शुरू हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने सफेद बोर्ड पर हस्ताक्षर कर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में कार्यक्रम समाजवादी युवजन छात्र सभा का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन एक महीने से अधिक समय से जारी है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन्हीं के विरोध में यह अभियान आयोजित किया गया।
‘छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा’ जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनके साथ अत्याचार किए जाने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पेपर लीक मामलों में नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। सपा ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप डीपी यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने वाले समाजवादी कार्यकर्ताओं को कई स्थानों पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा और समाजवादी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव बोले- छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है पार्टी समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय कठेरिया ने कहा कि इस अभियान को केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य छात्र-छात्राओं और आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *