Headlines

झालावाड़ में हल्की बूंदाबांदी, झमाझम बारिश का इंतजार जारी:दिनभर सुहाना रहा मौसम, हल्की ठंडी हवाओं से मिली राहत




झालावाड़ में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान पर घने काले बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि, बादलों को देखकर अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी झमाझम बरसात नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार शाम को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। इसके बावजूद, किसानों और आमजन को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है, क्योंकि क्षेत्र में फसलों के लिए पर्याप्त वर्षा की आवश्यकता है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में जिले में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों तक मानसून की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक वर्षा गंगाधर में 58 मिलीमीटर हुई। वहीं, मनोहर थाना में 16 मिलीमीटर, डग में 15 मिलीमीटर, सुनेल और रायपुर में 3-3 मिलीमीटर, खानपुर में 2 मिलीमीटर और पचपाड़ में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य ग्रामीण इलाकों में वर्षा नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *