Headlines

25 जुलाई का राशिफल:सिंह राशि वालों को बोनस या तरक्की मिल सकती है, वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (25 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 जुलाई, शनिवार को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस, तरक्की या यात्रा का मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ा बिजनेस ऑर्डर मिलने के योग हैं।

तुला राशि वालों को मशीनरी और खानपान से जुड़े बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को मल्टीनेशनल कंपनी में उपलब्धि मिलेगी। मीन राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी योग्यता और मेहनत से उनका समाधान निकाल लेंगे। काम करने की क्षमता में भी सुधार आएगा। किसी शुभचिंतक की सलाह और आशीर्वाद से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- कोई जरूरी फैसला लेने में आलस या लापरवाही न करें। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण सही समय हाथ से निकल सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और व्यवहार में समझदारी लाएं। बच्चे मौज-मस्ती के कारण पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं, इसलिए उन पर ध्यान दें।

व्यवसाय- बिजनेस में विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय ज्यादा मेहनत और सावधानी की जरूरत है। जरूरी फैसला लेने में बेवजह देरी न करें। बीमा और कमीशन से जुड़े लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और कुछ समय खुली हवा या हरियाली के बीच बिताएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से प्रॉपर्टी या रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सोसायटी के किसी विवाद में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चे भी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ मुश्किल हो सकती हैं। धैर्य रखें। कोई दुखद खबर मिलने से मन उदास हो सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में कुछ परेशानियां आएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण पेट खराब हो सकता है। भोजन में ताजी और मौसम के अनुसार चीजें शामिल करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- निजी और पारिवारिक कामों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से भाइयों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। रिश्तों में मिठास आएगी और पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नेगेटिव- ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। समझदारी से खर्च करें। गुस्से और जल्दबाजी में कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक समस्या के कारण निजी काम भी रुक सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिशों में तेजी आएगी। विज्ञापन और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी में आपका कोई प्रोजेक्ट अच्छे तरीके से पूरा होगा। लव- घर की व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार के लिए भी समय निकालें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- घर में मरम्मत या बदलाव का काम चल रहा है, तो जगह और सुविधा से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान रखें। करीबी लोगों से मुलाकात होगी और अच्छा समय बीतेगा। किसी खास मुद्दे पर फायदेमंद बातचीत भी हो सकती है। नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखें और अपने कामों में व्यस्त रहें। घर की कोई निजी बात बाहर जा सकती है। बच्चे भी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। गैर जरूरी खर्चों पर रोक लगाएं।

व्यवसाय- बाजार में आपकी योग्यता के कारण नई उपलब्धियां मिलेंगी। फिलहाल काम से जुड़ी यात्रा की योजना न बनाएं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर अतिरिक्त काम के कारण तनाव रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। एसिडिटी बढ़ाने वाला खाना न लें। जरूरत होने पर इलाज जरूर कराएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- इनकम बेहतर होगी। घर की मरम्मत या बदलाव की योजना बनेगी। अपनी समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आपके व्यवहार और व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव आएगा। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियों से सुकून मिलेगा। नेगेटिव- इनकम बेहतर होने के बावजूद ज्यादा खर्च परेशान कर सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना होने से मन दुखी हो सकता है। ज्यादा चिंता न करें। समय के साथ परिस्थितियां संभल जाएंगी।

व्यवसाय- बिजनेस में अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही मंदी में सुधार आएगा। अपनी कोशिश जारी रखें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिल सकती है। काम से जुड़ी यात्रा का मौका भी मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी प्रिय दोस्त से अचानक मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- गैस और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। खानपान पर खास ध्यान दें और जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपनी समझ के अनुसार फैसले लें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे काम आसानी से पूरे होंगे। अपने सपनों और लक्ष्यों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। पूरी मेहनत और ध्यान से काम करें। नेगेटिव- निजी जीवन में किसी को जरूरत से ज्यादा दखल न देने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि मौज-मस्ती में समय बर्बाद हो सकता है। कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उससे जुड़ी बातों पर गंभीरता से विचार करें।

व्यवसाय- बिजनेस में काम करने का तरीका बदलना होगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी नई बातें सीखने में समय लगाएं। लव- पति-पत्नी के रिश्ते सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर करियर पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- दिन सामान्य और आराम से बीतेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- निजी परेशानियों के कारण ऐसा लग सकता है कि किस्मत साथ नहीं दे रही है। सकारात्मक बने रहें। परिस्थितियों में जल्दी सुधार आएगा। दोस्त या रिश्तेदार से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है।

व्यवसाय- मशीनरी और खानपान से जुड़े बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। नया काम शुरू करने की योजना है, तो समय अच्छा है। व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा खर्च होगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल रखने से लक्ष्य जल्दी पूरा होगा। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय निकालें। इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। स्वास्थ्य- लापरवाही और ज्यादा व्यस्तता के कारण सेहत बिगड़ सकती है। अपना ध्यान रखें। योग और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करें और नए तरीके से काम करें। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- रिश्तेदारों या करीबी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। संबंध अच्छे रखने के लिए लोगों के संपर्क में रहें। बच्चों का नकारात्मक व्यवहार भी परेशान कर सकता है। सभी गतिविधियों पर नजर रखें।

व्यवसाय- स्टाफ से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसका समाधान हो जाएगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन तुरंत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। सावधान रहें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण थकान और बदन दर्द रहेगा। योग और एक्सरसाइज करें। पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन या इंटरनेट के जरिये बातचीत होने पर सुकून मिलेगा। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य की ओर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी या भावनाओं में आकर फैसला न लें, वरना गलती हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा करने के बजाय अपनी समझ से फैसला लें।

व्यवसाय- बिजनेस का कोई नया प्रोजेक्ट या योजना फिलहाल शुरू न करें। सही समय आने पर काम शुरू करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में चल रहे मतभेद दूर होंगे। काम करने का तरीका भी बेहतर होगा। लव- नौकरी या बिजनेस और परिवार के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमी दूर होगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर पाचन और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। सकारात्मक रहें। शांति देने वाली गतिविधियों के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- रुके हुए निजी मामले सुलझने की पूरी संभावना है। अपनी पसंद के रचनात्मक कामों में समय बिताने से सुकून मिलेगा। मजबूत इरादे से कठिन काम भी पूरे कर लेंगे। नेगेटिव- दोस्त या पड़ोसी से विवाद होने की आशंका है। ज्यादा मिलने-जुलने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें।

व्यवसाय- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे और बाजार में आपकी छवि बेहतर होगी। कार्यस्थल पर गलती करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। महिलाओं को संक्रमण से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से बिखरी हुई दिनचर्या अब बेहतर होगी। आत्मविश्वास के सहारे किसी खास लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नेगेटिव- निजी कामों में रुकावट आने से चिड़चिड़ापन रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। घर की मरम्मत या देखभाल से जुड़े फैसलों में बाहरी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। फैसला खुद लेना बेहतर होगा।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजना पर बातचीत होगी। फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को जल्द उपलब्धि मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी नकारात्मक बातें घर की शांति बिगाड़ सकती हैं। बात को ज्यादा न बढ़ाएं। बेकार के प्रेम संबंधों में समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की नशे की गलत आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- भविष्य की किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो फायदा हो सकता है। निवेश से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। किसी धार्मिक जगह जाने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- करीबी दोस्त या रिश्तेदार से नाराजगी होने पर परेशानी बढ़ सकती है। दूसरे लोगों के गुस्से और अहंकार के कारण अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। शांत रहें। खर्च ज्यादा होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- निजी कामों के कारण बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इससे महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम के कारण परेशान रहेंगे। लव- घर में मेहमान आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। उपहार देने और मिलने से सभी को खुशी होगी। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी हो सकती है। योग और हल्की एक्सरसाइज पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *