Headlines

11 कछुओं के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:पखांजूर में बेचने की फिराक में था, वन विभाग ने की कार्रवाई कर भेजा जेल




कांकेर के पखांजूर क्षेत्र में वन विभाग ने 11 कछुओं की अवैध बिक्री की कोशिश नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में बोरे में कछुए लेकर ग्राहक तलाश रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। वन विभाग के अनुसार सूचना मिली थी कि पीव्ही-124 बाजार में दीपांकर राय नाम का युवक कछुए बेचने के लिए पहुंचा है। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि आरोपी कछुए कहां से लेकर आया था। कछुआ खरीदना, बेचना और पालना भी अपराध वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कछुओं की खरीद-फरोख्त करना या उन्हें घर में पालना कानूनन अपराध है। यदि किसी को कछुआ मिलता है तो उसे सुरक्षित वन विभाग को सौंपना चाहिए। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर जेल की सजा के साथ भारी जुर्माने का भी प्रावधान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *