![]()
औरंगाबाद में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। उसका शव धान के खेत में मिला। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में फॉर्च्यूनर कार मांग रहे थे। नहीं देने पर हत्या के बाद लाश फेंक दी। मृतका का पति निजी स्कूल चलाता है। मृतका के भाई नर्वदा कुमार ने कहा कि शनिवार को जीजा का फोन आया था। उसने कहा था कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है, हमलोग अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। हम लोग पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। रात भर हमलोगों ने खोजबीन की, पर न ससुरालवालों का पता चला और न बहन की लाश मिली। रविवार की सुबह हमलोगों ने बहन की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना रफीगंज के डीहवार स्थान वार्ड नंबर-7 की है। कार नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता था मृतका रफीगंज प्रखंड के बौर पंचायत अंतर्गत दनई गांव निवासी आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह की पत्नी वर्षा कुमारी उर्फ नेहा (28) है। उसका मायका 23 किमी दूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रभान बिगहा गांव में है। मृतका के भाई नर्वदा कुमार ने कहा कि 6 साल पहले बहन की शादी हुई थी। वर्षा का एक बेटा और एक बेटी है। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा था। शादी के एक साल बाद ससुरावालों ने कार की मांग शुरू कर दी। हम आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इस कारण डिमांड पूरी नहीं कर पाए। इसके बाद बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट होती थी। समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। बहन के पति के दो घर हैं। एक रफीगंज में जहां सभी रहते थे। दूसरा दनई गांव में पैतृक आवास है। हमलोग दोनों जगह गए, पर कोई नहीं मिला। बहन को गला दबाकर मारा गया मायकेवालों ने वर्षा के पति आशुतोष कुमार सोलंकी, सास शारदा देवी, भैसुर अमित कुमार सिंह, देवर किमान कुमार सिंह समेत अन्य ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वाले कहते हैं कि गला दबाकर हत्या की गई है। परिजन ने डेड बॉडी पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद रफीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मायके वालों के आवेदन पर केस दर्ज रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है। मायकेवालों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Source link
'फॉरर्च्यूनर के लिए विवाहिता को मार डाला':ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप, भाई बोला- जीजा ने फोन पर कहा बहन मर चुकी है
