Headlines

बैतूल में प्रार्थना सभा पर विवाद, धर्म परिवर्तन का आरोप:कई पर FIR, हिंदू सेना दी थी पुलिस को सूचना; ग्रामीणों ने आरोपों को गलत बताया




बैतूल के सदर इलाके में रविवार को मिशन प्राथमिक स्कूल में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हो गया। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने सभा में ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस ने 18 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा की शिकायत पर कृष्ण कुमार शेषकर और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना सभा में ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि वे सामान्य प्रार्थना के लिए स्कूल में आए थे। ग्रामीणों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हंगामा करने का आरोप लगाया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कृष्ण कुमार शेषकर को हिरासत में लिए जाने के बाद भी ग्रामीणों ने जांच निष्पक्ष तरीके से करने की मांग की। पुलिस बोली- जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी एसआई छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले में दर्ज शिकायत, सभा में हुई गतिविधियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *