Headlines

शिवहर में 50-60 छात्र बिना अनुमति सड़क पर उतरे:पुलिस ने समझाकर लौटाया; SDPO बोले- संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित, पेट्रोलिंग जारी




शिवहर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को 50-60 छात्रों का एक समूह बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क पर उतर आया। छात्र जीरो माइल की ओर से आगे बढ़ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की समझाइश के बाद सभी छात्रों को उनके स्थान पर वापस भेज दिया गया। इस दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि लगभग 50-60 बच्चे एकत्र होकर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस की तत्परता के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा और सभी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गए। पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क शनिवार को जिले में संभावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जिले के सभी संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित कर लिए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। एसडीपीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *