Headlines

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रोटेस्ट:सीवान में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला




नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग तथा छात्र आंदोलनों पर हुई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सीवान शहर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पुलिस बल के साथ तैनात रहे नगर थानाध्यक्ष प्रदर्शन की शुरुआत तरवारा मोड़ से हुई। वहां से जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बबुनिया मोड़ पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। जुलूस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे। “पेपर लीक की ये सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार” जैसे नारे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार”, “पेपर लीक की ये सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार”, “शिक्षा माफिया की ये सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार”, “धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो”, “पेपर लीक माफिया एवं धर्मेंद्र प्रधान के रिश्ते की जांच करो”, “देश के युवाओं से टकराना बंद करो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है और सरकार इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल रही है। ‘’भविष्य को बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर छात्र” बबुनिया मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि देशभर के छात्र अपने भविष्य को बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *