Headlines

MP में आधी रात में 20 आईएएस अफसरों के तबादले:पांच कलेक्टर, इंदौर संभागायुक्त बदले, नए मुख्य सचिव बर्णवाल के जॉइन करने के बाद पहली सर्जरी




राज्य सरकार ने शनिवार को आधी रात पांच कलेक्टर समेत 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने के 24 घंटे बाद की गई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने में अहम रोल निभाने वाले सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम की कलेक्टरी सौंपी है। वहीं इंदौर संभागायुक्त डॉ सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय लाया गया है। इंदौर संभागायुक्त की जिम्मेदारी भास्कर लक्षकार को सौंपी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई को अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की कमान सौंपी गई है। जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली जीआईएस के लिए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मंडलोई अब उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अभी यह विभाग प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास था। कटेसरिया बने रतलाम कलेक्टर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अजय कटेसरिया को सरकार ने मेहनत का इनाम सौंपा है। पहले दस साल तक बंद पड़ी पदोन्नति की कार्यवाही के लिए कटेसरिया ने पदोन्नति नियम 2025 तैयार करने में मेहनत की और इसके बाद मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। संदीप यादव को जल संसाधन, ई रमेश कुमार को एनवीडी विभाग का जिम्मा
एमडी कृषि उपज मंडी कुमार पुरुषोत्तम को मंडी बोर्ड के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके बाद केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध योजना की ज़िम्मेदारी यादव के पास रहेगी। अभी यह विभाग एसीएस डॉ राजेश राजौरा के पास था जिन्हें शुक्रवार को जारी आदेश में प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। राजौरा के पास एनवीडी विभाग की जिम्मेदारी भी थी जिसे अब प्रमुख सचिव ईं. रमेश कुमार को सौंपा गया है वे राजस्व विभाग के साथ इस विभाग का काम भी देखेंगे। रिटायरमेंट के पहले हटाए गए शहडोल कलेक्टर
शासन द्वारा जारी आदेश में इसी साल रिटायर होने वाले शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग पदस्थ किया गया है वहीं रत्नाकर झा को अनूपपुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग को हटाकर उन्हें ओएसडी सह आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पदस्थ किया गया है। आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह अब शहडोल और सीएम आफिस में उपसचिव गुरु प्रसाद खरगोन के कलेक्टर होंगे। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल दो साल की स्टडी लीव पर गई हैं और वहां अपर कलेक्टर प्रभारी कलेक्टर के रोल में थे। शासन ने दिव्यांक सिंह को कलेक्टर मंदसौर और डॉ शेर सिंह मीना को कलेक्टर आगर मालवा पदस्थ किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *