Headlines

नीट पेपर लीक, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का विरोध:चारामा में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, PM का पुतला दहन




कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा में नगर पंचायत चारामा स्थित विधायक निवास में शुक्रवार (24 जुलाई) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने वाली बस्तर की बेटी हरिका राव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कांग्रेस नेताओं ने घटना पर शोक जताते हुए नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन मजबूत करने पर जोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक को मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सलाम, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेन्द्र यादव और विकासखंड प्रभारी रोमनाथ जैन सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की। पुतला दहन कर जताया विरोध बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ दिल्ली में हुई कथित कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और नीट पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *