Headlines

Jagdalpur Jail Marriage | Woman Marries Man After Filing Rape Case


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों ने जगदलपुर सेंट्रल जेल में सात फेरे लिए। दरअसल, दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। लेकिन यु

.

इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। SC/ST एक्ट लगने के कारण युवक पिछले 7 महीने से जेल में बंद है। इस दौरान युवती उससे मिलने भी जाती थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है।

युवती ने वकील की मदद से पूरे मामले को सुलझाया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने जेल परिसर में मंडप बनवाया। वकील, पुलिस और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद युवक को फिर जेल भेज दिया गया। मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसकी रिहाई होगी।

पहले देखें तस्वीरें…

पुलिस और वकीलों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।

पुलिस और वकीलों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।

शादी में एक पुलिस जवान ने कन्यादान की रस्म निभाई।

शादी में एक पुलिस जवान ने कन्यादान की रस्म निभाई।

शादी की रस्म पूरी होते ही युवक को फिर जेल भेज दिया गया।

शादी की रस्म पूरी होते ही युवक को फिर जेल भेज दिया गया।

पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे दोनों

जानकारी के अनुसार, पंडरीपानी निवासी ममता कुमारी (बदला हुआ नाम) और सुरेश सेठिया जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे। ममता का कहना है कि इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लंबे समय तक रिश्ते में रहे। बताया जा रहा है कि रिश्ते के दौरान दोनों ने शादी करने की बात भी की थी।

युवती बोली- लव मैरिज का वादा किया था

युवती का कहना है कि सुरेश ने उससे लव मैरिज का वादा किया था। हालांकि बाद में पारिवारिक कारणों और सामाजिक दबाव के चलते युवक ने शादी से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर युवती ने उसके खिलाफ परपा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

मामला रेप केस से जुड़ा होने के कारण लड़की का चेहरा ब्लर किया गया है।

मामला रेप केस से जुड़ा होने के कारण लड़की का चेहरा ब्लर किया गया है।

ममता बोलीं- मेरी इज्जत डाउन हुई

ममता ने कहा कि पहले सुरेश मेरे पीछे पड़ गए थे कि वह मुझसे प्यार करते हैं, लेकिन घरवालों के कारण शादी से मना कर दिया। इससे समाज में मेरी इज्जत डाउन हो गई। मैं घर से निकलने लायक नहीं थी। इसलिए मैंने थाने में FIR दर्ज कराई।

सुरेश के दोस्तों ने बताया कि वह शादी करना चाहता है। जेल में रहते हुए मैंने उससे 3 बार मुलाकात की। घरवालों ने फिर आरोप लगाया कि मैं सुरेश पर दबाव बना रही हूं। इसके बाद मैंने वकील किया। जेल में हमारी शादी हुई। अब मैं चाहती हूं कि मेरे पति जल्द से जल्द जेल से बाहर आ जाएं।

सुरेश बोला- ST/SC एक्ट लगा, मैंने समझौता किया

सुरेश सेठिया ने कहा, परिवार वाले नहीं माने तो ममता ने FIR करा दी। 7 महीने जेल में था, तो वह मिलने भी आती थी। ST/SC एक्ट लग गया था। केस नहीं सुलझता तो 20 साल की सजा हो जाती। ममता ने ही वकील किया और पूरे मामले को सुलझाया। मैंने भी समझौता कर लिया।

दोनों ने कोर्ट में लगाई थी अर्जी

युवती ने अदालत में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहते हैं। उसने न्यायालय से शादी की अनुमति देने की मांग की। युवती ने कोर्ट को यह भी बताया कि अब दोनों आपसी सहमति से वैवाहिक जीवन शुरू करना चाहते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान दूल्हे ने दुल्हन का मांगटीका ठीक किया। (मामला रेप केस से जुड़ा होने के कारण लड़की का चेहरा ब्लर किया गया है)

मीडिया से बातचीत के दौरान दूल्हे ने दुल्हन का मांगटीका ठीक किया। (मामला रेप केस से जुड़ा होने के कारण लड़की का चेहरा ब्लर किया गया है)

कोर्ट की अनुमति के बाद जेल में हुई शादी

युवती की अर्जी और मामले के तथ्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए विवाह कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने विवाह की तैयारियां पूरी कीं और केंद्रीय जेल परिसर में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।

जेल परिसर में ही शादी की सभी रस्में पूरी हुईं।

जेल परिसर में ही शादी की सभी रस्में पूरी हुईं।

सलाखों के बीच लिए सात फेरे

निर्धारित नियमों के तहत जेल परिसर में मंडप सजाया गया, जहां सुरेश और ममता ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह समारोह के दौरान जेल अधिकारी, पुलिसकर्मी, अधिवक्ता, दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

चर्चा का विषय बनी अनोखी प्रेम कहानी

यह मामला पूरे बस्तर संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। पेट्रोल पंप पर साथ काम करने के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी पहले कानूनी विवाद तक पहुंची, लेकिन बाद में दोनों की सहमति और अदालत की अनुमति से विवाह में बदल गई। जेल परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह प्रेम, कानून और न्यायिक प्रक्रिया के एक अनोखे संगम के रूप में देखा जा रहा है।

क्या बोले वकील?

वकील अवधेश झा ने कहा कि न्यायालय के समक्ष पीड़िता और अभियुक्त दोनों ने संयुक्त रूप से विवाह के लिए आवेदन दिया था, जिसमें विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) ने आदेश दिया था कि जेल नियमावली के तहत इनका विवाह करवाया जाए। दोनों बालिग हैं।

युवक पर विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। इस आरोप के तहत युवक पिछले 7 महीने से जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद था। इसी बीच पीड़िता के साथ उसके संबंध ठीक हो गए थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसलिए उन्होंने न्यायालय से अनुमति मांगी और आज इनकी शादी हुई है।

जेल अधीक्षक बोले- पहला मामला है

जेल अधीक्षक एस.एल. नायर ने कहा कि जगदलपुर केंद्रीय जेल में शादी का यह पहला मामला है। युवक ने भी शादी की इच्छा जताई थी, जिसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया था। आज दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जिसे नशेड़ी बोलकर ठुकराया,16 दिन बाद उसी से की शादी: दूल्हा बोला- कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था, दुल्हन बोली- गलतफहमी दूर हुई

मुस्कान ने उसी संत कुमार से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

मुस्कान ने उसी संत कुमार से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को सुर्खियों में आई शादी ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस दुल्हन मुस्कान ने दूल्हे संत कुमार के कथित रूप से नशे में होने के कारण मंडप में शादी से इनकार कर दिया था, उसी मुस्कान ने 16 दिन बाद संत कुमार से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *