3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में चल रहे नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच बॉलीवुड हस्तियों के बयानों से नया विवाद शुरू हो गया है। एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने दावा किया है कि इस आंदोलन में शामिल होने और रैलियों का चेहरा बनने के लिए कई स्टार्स, इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को पैसों के ऑफर दिए जा रहे हैं।
वहीं, प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने रैली का चेहरा बनने के ऑफर मिलने का दावा किया।
पैसे देकर आंदोलन का चेहरा बनाए जाने के ऑफर न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने कहा कि मनोरंजन उद्योग के लोगों को कई ग्रुप्स की ओर से फोन आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रैलियों में जाने और आंदोलन का चेहरा बनने के लिए स्टार्स और इन्फ्लुएंसर्स को पैसों का लालच दिया जा रहा है।
आकांक्षा ने कहा, “हर कोई इसे एक मार्केटिंग एक्सरसाइज में बदलना चाहता है। वे चाहते हैं कि हम रैलियों में जाएं और इस आंदोलन का चेहरा बनें। लेकिन मैं इस सर्कस का हिस्सा नहीं बनूंगी। सही चीज का समर्थन जरूर करें, लेकिन इसे पैसों के लिए मार्केटिंग स्टंट न बनाएं।”
हालांकि, आकांक्षा ने यह भी माना कि वे छात्रों की वास्तविक मांगों के साथ खड़ी हैं और सरकार को युवाओं की बात सुननी चाहिए।
पीएम को गाली देने पर भड़कीं मीरा चोपड़ा दूसरी तरफ, एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो री-शेयर करते हुए प्रदर्शनकारियों के आचरण पर सवाल खड़े किए हैं। वायरल वीडियो में माइक पर एक महिला कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिख रही है।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला नीट की रैंक होल्डर है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए मीरा चोपड़ा ने लिखा, “क्या यह आज का युवा है? या नीट की स्टूडेंट? प्लीज बताओ यह कौन सा युवा है???”

राजनीतिक रोटियां न सेकें पार्टियां इससे पहले मीरा चोपड़ा ने भी छात्रों की जायज मांगों का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने अधिकारियों से अपील की थी कि छात्रों की बात सुनी जाए, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा इस मुद्दे का फायदा उठाने पर सख्त चेतावनी भी दी थी।
मीरा ने लिखा था, “चाहे CJP हो या आम आदमी पार्टी (AAP), किसी भी राजनीतिक दल को अपने एजेंडे के लिए छात्रों के संघर्ष का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बच्चे का भविष्य कोई राजनीतिक हथियार नहीं है। छात्रों की बात जरूर सुनी जाए, लेकिन नेताओं को उनके कंधे पर रखकर बंदूक चलाने की इजाजत न मिले।”
ये खबर भी पढ़ें
दीया मिर्जा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा:पेपर लीक पर 47 दिन बाद बोले, बच्चों को खोने वाले परिवारों के लिए एक शब्द भी नहीं कहा

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने नीट पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर अपनी निराशा जताई है। सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए दीया ने कहा कि पीएम का बयान संवेदनहीन था। पूरी खबर पढ़ें
करीना बोलीं- छात्रों की बात सुनना अहसान नहीं, हमारा फर्ज:कमल हासन बोले- सिस्टम सड़ चुका है; इमरान और वरुण समेत कई एक्टर्स समर्थन में उतरे

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार आंदोलन को अब बॉलीवुड हस्तियों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। सलमान खान, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे के बाद अब करीना कपूर खान, कमल हासन, वरुण धवन, इमरान खान और पीयूष मिश्रा भी छात्रों के पक्ष में आ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

