Headlines

दिल्ली छात्र आंदोलन की गूंज बाराबंकी तक:भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग




बाराबंकी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को बाराबंकी में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। अंबेडकर छात्रावास से पटेल चौराहे तक मार्च निकालकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं तथा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका कहना था कि सरकार भर्ती घोटालों, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। ‘मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज’ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को बड़े शहरों से लेकर गांव-गांव तक और व्यापक किया जाएगा। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और बाद में प्रदर्शनकारी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *