Headlines

जोधपुर के युवक के नाम कर्नाटक में बनाई फर्जी कंपनी:इंग्लिश पढ़ना-लिखना नहीं आता, पैन कार्ड में अंग्रेजी में साइन; फर्जीवाड़े से बैंक अकाउंट खोलने का आरोप




जोधपुर के रहने वाले एक युवक के नाम कर्नाटक में फर्जी फर्म खोल दी गई। युवक का आरोप है कि उसके नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाए गए। वह खुद कम पढ़ा-लिखा है। अंग्रेजी में साइन करना भी नहीं आता। इसके बाद भी पैन कार्ड पर उसके इं​ग्लिश में साइन है। फर्जी नंबरों से अलग-अलग बैंक में अकाउंट खोले गए। अब कर्नाटक पुलिस ने उसे वहां बुलाया है। ऐसे में उसका परिवार डरा हुआ है। जोधपुर के बासनी थाने में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। बैंक से रुपए निकलवाने गया तो पता चला अकाउंट फ्रीज हो गया पीड़ित विनोद बंजाना ने बताया कि वह सांगरिया स्थित एक कंपनी में मजदूरी करता है। उसका राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के सांगरिया ब्रांच में अकाउंट है। उसका सैलरी का पैसा उसी में आता है। जब वह सैलरी के रुपए ​अकाउंट से निकलवाने गया तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के एमजी रोड हावेरी साइबर पुलिस स्टेशन के नोटिस पर उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि साइबर ठगी के लिए उसके फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर अलग-अलग बैंकों में कई खाते खोले गए है। जिन पांच नंबर से अकाउंट खोले गए, वे उसके नहीं है। इन नंबरों से कभी उसके पास कोई मैसेज नहीं आया। यहां तक कि वह केवल एक मोबाइल नंबर यूज करता है। युवक का परिवार डरा हुआ बासनी थाने में दी रिपोर्ट में युवक ने बताया कि उसके नाम से फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार किए गए है। वह कम पढ़ा लिखा है लेकिन जिस पैन कार्ड को यूज किया है, उस पर इंग्लिश में साइन है। इसके अलावा उसके नाम से बनी मेल आईडी भी गलत तरीके से यूज की गई। उसने बताया कि इन मामलों को लेकर कर्नाटक पुलिस उसे बुला रही है लेकिन इस घटना के बाद से वो और उसका परिवार डरा हुआ है। युवक के नाम कई बैंक अकाउंट बासनी थाने के एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के नाम पर की फर्जी कंपनी खोली गई है। उसके नाम से पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड है, जिससे अलग-अलग बैंक अकाउंट खोले गए है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *