![]()
सिरोही नगर में शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। संयम लोढ़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि नीट पेपर लीक और छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत की छवि प्रभावित हुई है। तख्तियों और नारों के साथ जताया विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए। तख्तियों पर ‘पेपर लीक बंद करो’, ‘मेहनत का सम्मान करो’, ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, ‘पेपर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करो’, ‘ईमानदार छात्रों को न्याय दो’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू करो’ जैसे संदेश लिखे थे। कार्यकर्ताओं ने सरजावाव दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा, जिलाध्यक्ष रेणु व्यास, नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सीरवी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुवंत सिंह वेरा, कुशल देवड़ा, शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंपालाल त्रिगर, हरीश राठौड़, पूर्व संगठन महामंत्री जोगाराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
NEET पेपर लीक पर सिरोही में कांग्रेस का हल्ला बोल:दिल्ली पुलिस पर बेटियों से दुर्व्यवहार का आरोप, पीएम मोदी का पुतला फूंका
