Headlines

दयालदास बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का स्वागत:विकास कार्यों की सौगात दी, नवधा रामायण मंच का लोकार्पण और भूमिपूजन




बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरिया में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल ने नवधा रामायण मंच का लोकार्पण किया। साथ ही शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया, मिठाई खिलाई और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा समाज की रीढ़ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है और विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पाठ्यपुस्तक, मध्याह्न भोजन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। गांव के विकास के लिए 20 लाख की घोषणा ग्राम पंचायत झिरिया की सरपंच फाल्गुनी ताराचंद पाल की मांग पर मंत्री बघेल ने गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, बिटकुली सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और झिरिया के अन्य विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। बाल कलाकारों को भी मिला प्रोत्साहन मंत्री बघेल ने राउत नाचा और पंथी नृत्य प्रस्तुत करने वाले बाल कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 20-20 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के महत्व के संदेश के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *