Headlines

पन्ना में ऑटो-बाइक की भिड़ंत, सात से अधिक लोग घायल:इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल, बाइक सवार का पैर फैक्चर




जिले के ग्राम पंचायत सर्रा-शाहनगर रोड पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्राम सुरु निवासी देवेंद्र कुमार आदिवासी अपने ऑटो में सवारियों को लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने छुलाई जा रहे थे। इसी दौरान महुआडोल से सारंगपुर की ओर जा रहे बाइक सवार लवकेश सिंह का ऑटो से सीधा टकराया हो गया। बाइक सवार का पैर टूटा, गर्भवती महिला भी घायल घटना के बाद लवकेश सिंह का पैर टूट गया है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। वही बाइक पर पीछे बैठे उनके रिश्तेदार के सीने व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही बाइक पर सवार एक गर्भवती महिला भी हादसे में घायल हुई है। ग्रामीणों और राहगीर की मदद से पहुंचे अस्पताल वही ऑटो में करीब 6 लोग सवार थे, जिन्हें ऑटो पलटने से चोटें आई हैं। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे रामपाल सिंह ने दुर्घटना देखते ही तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों (सर्रा और महुआडोल) को सूचित किया और तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *