Headlines

अररिया में खाद शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किसान करें फोन, हेल्पलाइन नंबर जारी




अररिया में खरीफ मौसम 2026-27 के दौरान धान की रोपाई का कार्य तेजी से जारी है। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने जिला कृषि कार्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की उर्वरक उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, वितरण व्यवस्था और कृषि से संबंधित अन्य शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना है। किसान 9304462840 नंबर पर संपर्क करें नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए सहायक निदेशक (अररिया) सौरभ कुमार को प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। किसान अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9304462840 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि समन्वयक मनीष कुमार (मोबाइल: 8789285045) और कार्यालय परिचारी जितेंद्र कुमार (मोबाइल: 9199691927) को भी नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है। ये कर्मचारी किसानों से प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण करेंगे और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित मामलों को आगे बढ़ाएंगे। हर शिकायत का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाए जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया है कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाए और उनका प्रभावी तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्हें वरीय अधिकारियों के सतत संपर्क में रहकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सक्रिय रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि यदि उन्हें उर्वरक की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, वितरण में अनियमितता या कृषि संबंधी किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे बिना किसी संकोच के इस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *