![]()
सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.20 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल समेत चोरी से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। विशेष अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर थाना पुलिस बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले के खुलासे के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 25 जुलाई को पुलिस टीम ने एमजीआर बस्ती, शक्तिनगर निवासी अजय कुमार (21), पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव साह और पिंटू उर्फ ननकी (23), पुत्र इन्द्रेव साह को गिरफ्तार किया। 7.20 लाख रुपये और अन्य सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पासबुक, एक पैन कार्ड, एक यामाहा मोटरसाइकिल (नंबर- BE04AP7121) और वारदात में इस्तेमार लोहे की रॉड (रम्मा) भी बरामद की गई। चोरी के पैसों से खरीदी थी बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद यामाहा मोटरसाइकिल चोरी की रकम से खरीदी गई थी। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
शक्तिनगर पुलिस ने 7.20 लाख की चोरी का किया खुलासा:सोनभद्र में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद
