![]()
पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सोमवार, 27 जुलाई से संकट गहराने वाला है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल के दौरान आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा प्रभावित हो सकती है। पंजाब आम आदमी क्लीनिक यूनियन के बैनर तले कर्मचारी सोमवार से काम बंद करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट होंगे शामिल हड़ताल में आम आदमी क्लीनिकों में तैनात मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट शामिल होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। 884 क्लीनिकों पर पड़ेगा असर, रोजाना 70 हजार से अधिक मरीज लेते हैं सेवाएं पंजाब में इस समय 884 आम आदमी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। सरकार ने हाल ही में 100 नए क्लीनिक खोलने की मंजूरी भी दी है। इन क्लीनिकों में रोजाना औसतन 70 हजार से अधिक मरीज इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा लेने पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर बड़ी संख्या में मरीजों पर पड़ सकता है। आम आदमी क्लीनिकों में सेवाएं प्रभावित होने के कारण सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने की आशंका है।
Source link
पंजाब में सोमवार से आम आदमी क्लीनिकों की सेवाएं ठप:884 क्लीनिकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे; सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
