![]()
मोहाली में 3 साल के बच्चे को किडनैप के करीब 7 घंटे बाद ही हरियाणा में अंबाला से बरामद कर लिया गया। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस बच्चे को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया था कि उनके बच्चे को एक अनजान व्यक्ति घर से उठा ले गया है। उसने बच्चे को बहलाने के लिए चिप्स भी दिलाया। यह घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसमें व्यक्ति बच्चे को ले जाता दिखा। पुलिस ने शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए तकनीकी मदद से बच्चे को खोज लिया। हालांकि, बच्चे को ले जाने वाला नहीं पकड़ा गया। पुलिस अब उसकी खोज में छापे मार रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अबोहर माइनर में मिला शव मलोट से लापता व्यक्ति का, घर में कहासुनी के बाद निकला 3 बच्चों का पिता, सोशल मीडिया से मिली सूचना अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा माइनर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान मलोट निवासी 40 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मोहाली में पिता को शराब पिलाकर बेटा किडनैप:CCTV फुटेज में ले जाता दिखा, बहलाने के लिए चिप्स का पैकेट दिलाया; अंबाला में घेरा
