Headlines

सरगुजा कांग्रेस ने निकाली रैली, शिक्षा-मंत्री के इस्तीफे पर जश्न:कहा- छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, लेकिन सुधार का लंबा सफर बाकी




केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन से संगम चौक तक विजय रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और छात्र संगठन लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी के तहत कांग्रेस ने देशभर के जिला मुख्यालयों में मशाल रैली निकालने का निर्णय लिया था। हालांकि, रैली शुरू होने से पहले ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा हो गई, जिसके बाद कांग्रेस ने मशाल रैली को विजय रैली में बदल दिया। रैली में शामिल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण देशभर में छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों में भारी आक्रोश था। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन जनदबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा। भगत ने कहा कि यदि सरकार पहले ही इस्तीफे का फैसला कर लेती, तो उसकी छवि को कम नुकसान होता। कांग्रेस नेताओं बोले- बड़ी जीत, लेकिन शिक्षा सुधार की लड़ाई जारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के रूप में आंदोलन को एक प्रतीकात्मक जीत मिली है, लेकिन शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई अभी लंबी है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि देशभर के छात्रों ने एकजुट होकर ऐतिहासिक आंदोलन किया, जिसके दबाव में सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र एकता और उनकी सफलता को सलाम किया।
द्वितेंद्र मिश्रा बोले- इस्तीफा काफी नहीं, युवाओं की लड़ाई जारी रहेगी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से यह नहीं माना जा सकता कि सरकार शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक छोटा कदम है और कांग्रेस युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। राकेश गुप्ता बोले- दबाव में लिया गया फैसला पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह फैसला युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बहाल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका कहना था कि सरकार ने जनदबाव में यह कदम उठाया है और उससे अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद विजय रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रमुखों और उनके पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *