- Hindi News
- National
- Dharmendra Pradhan Resignation Celebration At Jantar Mantar | CJP Founder
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार दोपहर 2 बजकर 18 मिनट का वक्त, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया X पर दो पेज का नोट पोस्ट किया। जिसमें उनके इस्तीफे का जिक्र था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP फाउंडर को फोन से इसकी जानकारी मिली।
जैसे ही उन्हें पता चला कि प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे घुटने के बल बैठे, आसमान की तरफ देखा और स्टेज पर करीब 10 बार हाथ पटककर जश्न मनाया।
इसके बाद समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। स्टेज से देश भक्ति गीत बजने लगे, प्रदर्शनकारी नाचने लगे।
दीपके ने आसमान की तरफ देखा, जमीन पर बैठे; 4 तस्वीरें
समय: दोपहर- 2:10 बजे

दीपके के पास फोन आया कि प्रधान का इस्तीफा हो गया है, तो वे खुशी के मारे घुटनों पर बैठ गए।

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही जश्न शुरू हो गया। अभिजीत दीपके ने कहा- हमने कर दिखाया।

प्रधान का इस्तीफा कन्फर्म होते ही, अभिजीत दीपके ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर उसपर सिर झुका दिया।

CJP समर्थकों ने अभिजीत दीपके को कंधे पर बिठाकर उन्हें घुमाया और जश्न मनाया।
आतिशबाजी, ऑटो पर बैठकर डांस; 6 तस्वीरें
समय: दोपहर- 3:00 बजे

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में दीपके के घर के बाहर जश्न मनाया। आतिशबाजी की गई।

जंतर-मंतर पर सीजेपी समर्थकों ने बैरिकेडिंग को गाड़ी बना ली। उस पर बैठकर जश्न मनाया।

एक समर्थक ऑटो की छत पर बैठ गया। इस दौरान गाना बज रहा था। प्रदर्शनकारी नाचने लगे।

सीजेपी समर्थक ने ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ वाला फेमस पोज दिखाया। दीपके ने भी कहा था कि दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए।

जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने आई एक युवती ने हाथ में खिलौना लेकर जश्न मनाया। साथ में वे लोग खड़े हैं जो पोस्टर के जरिए प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी डांस करने लगे। सीजेपी समर्थक इसे अपनी सबसे बड़ी जीत मान रहे हैं।
बैरिकेडिंग पर चढ़कर सेल्फी, पोस्टर फाड़े; 4 तस्वीरें
समय: शाम- 4:00 बजे

जीत के जश्न में युवा और छात्र दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाई बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। उस पर सेल्फी ली।

प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही सीजेपी समर्थक अपने साथ लाए पोस्टर फाड़ने लगे।

प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर जंतर-मंतर से जाने लगे।

जश्न के दौरान कुछ समर्थकों ने शर्ट उतारकर डांस किया। बोतल से पानी हवा में फेंका।
नड्डा हाथ मिलाने उठे, CJP प्रवक्ता ने ध्यान नहीं दिया
समय: शाम- 5:30 बजे

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार और CJP ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP प्रवक्ता सौरव दास से हाथ मिलना चाहा, पहले उन्होंने ध्यान नहीं दिया। फिर हाथ मिलाया।

