Headlines

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक 29 और 31 जुलाई को:पार्किंग रेट-पानी बिलों पर हंगामा तय, भाजपा को घेरने की तैयारी में AAP-कांग्रेस




चंडीगढ़ नगर निगम सदन की आगामी बैठक को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर निगम प्रशासन ने बैठक का औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है। वित्त एवं अनुबंध समिति (FCC) की बैठक 29 जुलाई और सदन की बैठक 31 जुलाई को होगी। बैठक में शहर के विकास, वित्तीय मामलों और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा और मेयर को घेरने की रणनीति तैयार की है। वहीं, भाजपा भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में जुटी है। जानिए चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में किन मुद्दों पर होगा घमासान:- भाजपा भी विपक्ष के आरोपों का देगी जवाब सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से शहर में चल रहे विकास कार्यों और निगम की उपलब्धियों को सामने रखकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी है। भाजपा पार्षदों का प्रयास रहेगा कि सदन में विकास कार्यों की गति और नगर निगम की योजनाओं को प्रमुखता से रखा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *