Headlines

8 सबस्टेशनों के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली:गोरखपुर में रविवार को 4 से 5 घंटे सप्लाई ठप, जर्जर तार बदले जाएंगे




गोरखपुर में जर्जर तार बदलने, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कामों को लेकर रविवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने मरम्मत और मेंटेनेंस वर्क के चलते अलग-अलग फीडरों पर 4 से 5 घंटे के पावर कट का शेड्यूल जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर सबस्टेशन के 11 केवी खरइया फीडर से जुड़े लिटिल फ्लावर स्कूल वाली गली में तार काफी जर्जर हो चुके हैं। इस भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से सप्लाई में लगातार दिक्कत आ रही है। इसी वजह से इमरजेंसी में इन तारों को बदलने का काम किया जाएगा। इस वजह से रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इलाके की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी बिजली सप्लाई ठप रहेगी। जिसको लेकर उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पानी भरने और बिजली से जुडी अन्य जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली न रहने के दौरान कोई परेशानी न हो। इन इलाकों में भी कटेगी बिजली
सड़क चौड़ीकरण और तारों की शिफ्टिंग के सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इन सबस्टेशनों के फीडरों की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। जिनमें विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11केवी पादरी बाजार फीडर , विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी मोती पोखरा , फेस तीन, बशारतपुर फीडर, विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के 11 केवी नीनाथापा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर न्यू के 11केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11केवी सूबा बाजार फीडर, विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 केवी लालपुर टीकर फीडर शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *