![]()
पुलिस विभाग में निरीक्षक (टीआई) से डीएसपी के प्रमोशन की सूची में गड़बड़ियों के बाद अब एसआई से निरीक्षक के प्रमोशन की सूची में भी गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2015 की सीधी भर्ती से एसआई बने अफसर 2026 की प्रमोशन सूची में जूनियर हो गए हैं। कई सब इंस्पेक्टर्स अब रिटायरमेंट की तरफ हैं। ऐसे में नए नियम की गफलत ने इनके टीआई से रिटायर होने के सपने को चूर कर दिया है। जिलों के सब इंस्पेक्टर्स भोपाल में अफसरों से मिलने की तैयारी में हैं। नियमों की गफलत में बनी यह स्थिति मप्र पुलिस भर्ती नियम, 1997 के अनुसार- प्रमोटी उप निरीक्षक को निरीक्षक बनने के लिए 4 वर्ष की सेवा पूरी करनी होती है जबकि सीधी भर्ती वालों को 6 वर्ष की। 2015 में प्रमोटी उप निरीक्षकों का आदेश 26 फरवरी 2015 को जारी हुआ। सीधी भर्ती वालों का आदेश 15 फरवरी 2015 का था। लेकिन 2026 तक नियमित पदोन्नतियां नहीं हुईं। वर्ष 2026 में जब पदोन्नतियां फिर शुरू हुईं, तब विभाग ने 15 फरवरी 2015 की नियुक्ति तिथि के आधार पर सीधी भर्ती वाले उप निरीक्षकों को वरिष्ठ मान पदोन्नति दे दी। 26 फरवरी 2015 को बने प्रमोटी उप निरीक्षकों को जूनियर मान सूची से बाहर कर दिया। डीपीसी दोबारा जारी करवाएंगे हम दोबारा से कुछ लोगों की डीपीसी जारी करवाएंगे। पुलिस मुख्यालय में एक शिकायत डेस्क भी तैयार की है। – हरिनारायणाचारी मिश्र, आईजी एड्रमिनस्ट्रेशन, पीएचक्यू
Source link
नियमों में उलझ गई तरक्की:2019 से प्रमोशन के इंतजार में 300 एसआई, 2026 में बन गए जूनियर
