Headlines

जल संसाधन विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:मृत कर्मचारी की पत्नी की पेंशन अटकाकर मांगे थे 7 हजार,लोकायुक्त ने 4 हजार के साथ दबोचा




रीवा लोकायुक्त पुलिस ने त्योंथर स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए विभाग के बड़े बाबू रामवरण मिश्रा को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने मृत कर्मचारी की पत्नी की पारिवारिक पेंशन का प्रकरण आगे बढ़ाने के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मृत कर्मचारी की पत्नी की पेंशन के लिए मांगी थी रिश्वत शिकायतकर्ता मोनू नापित, थाना सोहागी क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता जल संसाधन विभाग में चौकीदार थे, जिनका मार्च 2026 में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माता की पारिवारिक पेंशन का मामला विभाग में लंबित था। आरोप है कि पेंशन संबंधी फाइल आगे बढ़ाने और प्रक्रिया पूरी करने के बदले बड़े बाबू रामवरण मिश्रा ने 7 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। 24 जुलाई को हुई शिकायत, सत्यापन में सही निकले आरोप रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। 4 हजार रुपये लेते ही दबोचा योजना के तहत शिकायतकर्ता को 4 हजार रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही बड़े बाबू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी रामवरण मिश्रा, जो जल संसाधन विभाग के त्योंथर कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर पदस्थ हैं, के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। लोकायुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य भी जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *