![]()
कोटपूतली के पावटा क्षेत्र के ग्राम बुचारा स्थित ढाणी बड़िया वाली में शनिवार देर रात एक तेंदुए ने हमला कर 10 बकरियों का शिकार कर लिया। जिस कारण पशुपालक रामप्रताप मीणा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बुचारा नाका प्रभारी मीर सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए के पगमार्क मिले। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है और रेंजर कोटपूतली सतपाल ढीलान को मामले से अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने, मुआवजे की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पावटा-बुचारा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है और ग्रामीण वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने, पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखने और तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।
Source link
तेंदुए ने 10 बकरियों का शिकार किया:ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने, मुआवजे की मांग की
