Headlines

भुंतर रेरी रोड पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत:अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, कारणों की जांच कर रही पुलिस




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भुंतर स्थित रेरी रोड पर सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सुबह करीब 7:45 बजे पेश आया, जब ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतक चालक की पहचान लोअर बजौरा निवासी पवन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने जांच की शुरू, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल जारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *