Headlines

दीया कुमारी ने महिलाओं के बीच बैठकर खाया भुट्टा:UPI के जरिए किया पेमेंट; NLU में युवाओं से कहा- राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका




जोधपुर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जनता के बीच पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठकर भुट्टे का आनंद लिया और यूपीआई के जरिए पेमेंट भी किया। डिप्टी सीएम ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। वहीं, उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। रविवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जोधपुर में एनएलयू में नए एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘दीक्षारंभ 2026–27’ और सावित्रीबाई फुले छात्रावास के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। पहले देखिए, दीया कुमारी की 2 PHOTO’S डिप्टी सीएम ने लोगों ने आत्मीयता से की मुलाकात कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने दीया कुमारी ने लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और लोगों से सहज अंदाज में बातचीत कर उनका हालचाल जाना। कायलाना झील के सामने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ कुछ समय रुकीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भुट्टे का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यूपीआई के जरिए दुकानदार को पेमेंट भी किया। उप मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से भी बातचीत कर उनके कामकाज और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आमजन ने भी उनसे खुलकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। दीया कुमारी का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम इससे पहले उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है । उन्होंने कहा कि लॉ स्टूडेंट्स की भूमिका केवल कानून का विद्वान बनने तक सीमित नहीं, बल्कि न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाने की भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, संवेदनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। छात्रावास का किया औचक निरीक्षण उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नव-निर्मित सावित्रीबाई फुले छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया । लोकार्पण के बाद छात्रावास का औचक निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध आवासीय एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-कल्याण के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति (डॉ.) हरप्रीत कौर, फैकल्टी मेंबर, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023” (13वाँ संस्करण) का लोकार्पण भी किया गया। इस पुस्तक का लेखन डॉ. अवतार सिंह द्वारा किया गया है। शिशु एवं बालिका गृह का भी किया निरीक्षण डिप्टी सीएम ने शिशु एवं बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के शिशुओं एवं 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *