![]()
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में बीएसएफ ने हेरोइन और ड्रोन बरामद किया है। यह बरामदगी राजाताल इलाके में बीओपी के पास की गई। 181 बटालियन की डी कंपनी के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट की जांच करने पर उसमें करीब एक किलो हेरोइन मिली। इसके साथ ही पैकेट में एक छोटा ड्रोन और कुछ पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। अज्ञात आरोपी पर केस, जांच शुरू इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीएसएफ की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 181 बटालियन बीएसएफ की डी कंपनी के कंपनी कमांडर सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बरामदगी को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की धारा 25, 26 और 29 भी लगाई गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सीमा क्षेत्र में मिला ड्रोन किसके जरिए वहां पहुंचा और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। ड्रोन से नशे की खेप पहुंचाने की आशंका प्रारंभिक जांच में ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने की आशंका सामने आई है। हालांकि, अभी तक बरामद हेरोइन और ड्रोन से जुड़े किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियां बरामद सामग्री के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन कहां से आया, इसे कौन संचालित कर रहा था और करीब एक किलो हेरोइन की खेप किस व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Source link
अमृतसर में BSF की कार्रवाई:राजाताल BOP के पास 1 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद
