![]()
बिग बॉस मलयालम 1 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पर्ल माने छात्र आंदोलन पर पोस्ट लिखकर विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने के बाद पर्ल माने के दो दिन में 3 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम हो गए हैं। कमेंट सेक्शन बंद करने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। ‘जीवन से बढ़कर कोई मुद्दा नहीं’
पर्ल माने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर देश भर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को दर्दनाक और दिल तोड़ने वाला बताया था। उन्होंने लिखा था, “मैं बस इतना सोच रही थी कि प्लीज किसी को चोट न पहुंचे। सुरक्षित रहें, अगर जान खतरे में है तो घर लौट जाएं। कोई भी मुद्दा जीवन खोने से बड़ा नहीं है।” पर्ल ने यह भी उम्मीद जताई थी कि इस आंदोलन का असली मकसद भटक न जाए। पोस्ट के साथ उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया और लिखा कि कमेंट बंद करना उनके बोलने की आजादी का हिस्सा है। कमेंट बंद करने पर भड़के यूजर्स
कमेंट सेक्शन बंद करने और पर्ल माने के रुख से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए। यूजर्स ने आरोप लगाया कि वे सुविधाओं के साथ पली-बढ़ी हैं और उन्हें आम छात्रों के संघर्ष की समझ नहीं है। विरोध के चलते 24 जुलाई को पोस्ट शेयर करने के वक्त उनके 5.7 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे, जो घटकर 5.4 मिलियन रह गए। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है। यूजर्स उनके पुराने पोस्ट्स पर भी जाकर आलोचना कर रहे हैं। श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल वहीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके से सवाल पूछा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अभिजीत दिपके कहते हुए सुनाई देते हैं, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है, अगर हम सरकार के खिलाफ झुकेंगे नहीं, तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं।” इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?” एक्ट्रेस तारा देशपांडे ने किया धर्मेन्द्र प्रधान का समर्थन एक्ट्रेस तारा देशपांडे ने जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू की एक X पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने लंबे कार्यकाल में कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कम आय वाले परिवारों तक LPG कनेक्शन पहुंचे।
Source link
छात्र आंदोलन पर पोस्ट कर घिरीं एक्ट्रेस:पर्ल माने के 2 दिन में 3 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे; लिखा था- कोई भी मुद्दा जान से बढ़कर नहीं
