विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वरिष्ठता सूची जारी की गई है। शिक्षा विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक और माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्राप्त कर जिला शिक्षा केन्द्र, खंडवा के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। सूची में नाम, क्रम या अन्य विवरणों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित आवेदक 31 जुलाई शाम 5.30 बजे तक जिला शिक्षा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
Source link
समन्वयक व जनशिक्षक की वरिष्ठता सूची जारी
