Headlines

रेवाडी में पुलिसकर्मी का बेटा बना जालसाजों का शिकार:एटीएम बदलकर खाते से निकाले 96 हजार; पुलिस ने दर्ज किया केस




रेवाड़ी में जालसाजों ने पुलिसकर्मी के बेटे को अपने जाल में फंसाकर शिकार बना लिया। दो आरोपियों ने एडीएम कार्ड बदलकर खाते से 96,00,000 रुपए निकाल लिए। हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में तैनात पुलिसकर्मी का परिवार रेवाड़ी के पूर्ण नगर में रहता है। ठगी का पता चलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पहले से ATM में खड़ा था युवक पूर्ण नगर सरिता देवी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका नाबालिग बेटा 24 जुलाई की दोपहर पौने 3 बजे धारूहेड़ा चुंगी पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। जहां पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। उसने मेरे बेटे से कहा कि मशीन खराब है, दूसरी मशीन से निकाल लें। फोन पर मैसेज आने से पता चला मेरे बेटे ने मशीन में एटीएम कार्ड डाला और 20 हजार रुपए डाल दिए। 20 हजार रुपए डालने पर वहां खड़े युवक ने कहा कि एक साथ इतने पैसे नहीं निकलेंगे। इससे पहले ही आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। फोन पर 96 हजार रुपए निकलने का मैसेज आने के बाद उसे इसका पता चला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सरिता के पति हरियाणा पुलिस में है और फिलहाल उनकी पोस्टिंग गुरुग्राम में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *