Headlines

करनाल हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव:नीलोखेड़ी के पास डिवाइन ढाबे के नजदीक मिला शव; दुकानदार पर उठे सवाल




करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर नीलोखेड़ी के पास डिवाइन ढाबे के नजदीक शराब के ठेके के पास एक युवक की संदिग्ध हालात में डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस भिजवा दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद ठेके के संचालक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रैक्टर चलाता था मृतक
मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी रायपुर रोडान के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था और दो बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार कृष्ण सुबह से घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन देर रात उसकी लाश ठेके के सामने मिली। परिजनों ने बताया कि कृष्ण शराब पीता था, लेकिन अत्यधिक नहीं। उसके मुंह से खून निकला हुआ था और कपड़े भी खून से सने हुए थे। परिवार ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि कृष्ण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ठेके के पास मिला शव, दुकानदार पर सवाल
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नेशनल हाईवे पर बने शराब के ठेके के पास युवक की बॉडी पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि जैसे ही मामला सामने आया, शराब दुकानदार शटर बंद कर अपना सामान समेटकर और कैमरे हटाकर मौके से चला गया। जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो दुकानदार वहां मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में संदेह पैदा हो गया। पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि युवक का शव ठेके के सामने मिला है। ठेका वैध रूप से संचालित है और प्रथम दृष्टया शराब के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *