Headlines

छोटे बेटे ने जमीन विवाद में मां की हत्या की:मोतिहारी में 5 दिन पहले जेल से हुआ था रिहा, गिरफ्तार




मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी छोटे बेटे ने बड़े भाई को फंसाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। मृतका की पहचान पार्वती देवी (65) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जिउत महतो की पत्नी थी। उनके दो बेटे हैं—कमलदेव महतो (बड़ा) और धर्मदेव महतो (छोटा)। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले 2 धुर जमीन के विवाद में हुई मारपीट के बाद धर्मदेव महतो जेल गया था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. वह करीब 5 दिन पहले ही जेल से रिहा होकर घर लौटा था। पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे धर्मदेव महतो ने अपनी मां पार्वती देवी पर गड़ासे से हमला किया। उसने मां के सिर पर पांच और पीठ पर सात वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद धर्मदेव ने शव को घर के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी कि उसके बड़े भाई ने मां की हत्या कर शव तालाब में फेंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब पुलिस बड़े बेटे कमलदेव महतो के घर पहुंची, तो वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। बड़े भाई को फंसाने के उद्देश्य से मां का मर्डर पूछताछ में उसने घटना से नजरअंदाज किया और कहा कि इस बारे में मां से पूछा जाए। इस जवाब से पुलिस को शक हुआ और दोनों भाइयों सहित अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वायड और FSL टीम को भी बुलाया। खोजी कुत्ता सीधे छोटे बेटे धर्मदेव के घर की ओर गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर धर्मदेव महतो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया कि जमीन के लालच में और अपने बड़े भाई को फंसाने के उद्देश्य से उसने अपनी मां की हत्या की। घटना की सूचना मिलते ही चकिया DSP संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच में जुट गए। आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त गड़ासी को उसने अपने घर के सामने एक गड्ढे में फेंक दिया है। पुलिस अब उस हथियार की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है। एक बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या और फिर साजिश रचकर अपने भाई को फंसाने की कोशिश से इलाके के लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अब जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *