Headlines

बैद्यनाथ गर्ल स्कूल में 11 पौधे लगाए गए:छात्राओं ने लिया हिस्सा, महिला समिति ने देखरेख की शपथ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश




मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित बैद्यनाथ गर्ल स्कूल में मारवाड़ी महिला समिति, मुंगेर शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने की। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कुल 11 पौधे रोपे गए, जिनमें 2 आम, 1 अमरूद, 1 नींबू और 7 फूल वाले पौधे शामिल थे। पौधारोपण से जुड़ी 2 तस्वीरें… विद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति, बिहार प्रांत की उपाध्यक्ष मधु रुंगटा, प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख हेमा जालान, मुंगेर पर्यावरण प्रमुख सुशीला वर्मा, विनीता सराफ सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं। विद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति द्वारा किया गया यह पौधारोपण विद्यालय परिसर को बेहतर पर्यावरण और छायादार बनाने में सहायक होगा। समिति की सदस्यों ने कहा कि वे पर्यावरण सुधारने के साथ-साथ सरकार की ‘जल जीवन हरियाली’ योजना का हिस्सा बनकर जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही हैं। पौधारोपण के बाद समिति की महिला सदस्यों ने पौधों की देखरेख करने की शपथ ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *