Headlines

शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त, हेरोइन केस में लग्जरी गाड़ी और कैश फ्रीज




हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोहड़ू में दर्ज हेरोइन तस्करी के एक मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के आधार पर करीब 17 लाख रुपए कीमत की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त संपत्ति में एक लग्जरी गाड़ी और नकद राशि शामिल है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थी। शिमला पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। यह मामला 2 फरवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया था। अब पढ़ें पूरा मामला:- केवल गिरफ्तारी नहीं, अवैध संपत्ति भी होगी जब्त शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत जब्त करेगी, ताकि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *