Headlines

चंडीगढ़ कोर्ट में दीपके-वांगचुक, कामरा पर FIR की मांग:वकील की याचिका- जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में अभद्र टिप्पणी की; पुलिस से रिपोर्ट तलब




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद चंडीगढ़ में पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर की गई है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की कोर्ट में दायर याचिका में तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश की मांग की गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील विभु वीरभद्र सैनी ने 24 जुलाई को यह याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भगवान राम व माता सीता के प्रति अभद्र टिप्पणी की। इस दौरान सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके वहां मौजूद थे। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकील की याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि आरोपों में प्रथम दृष्टया कोई आधार बनता है या नहीं और एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। कोर्ट में दायर याचिका से जुड़ी 3 अहम बातें… कोर्ट ने इस मामले पर क्या कहा
चंडीगढ़ CJM कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभी किसी भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश नहीं दिया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस यह बताए कि शिकायत मिलने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई। FIR पर फैसला लेने से पहले चंडीगढ़ पुलिस का पक्ष जानना जरूरी है। कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस से याचिका में लगाए आरोपों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। जिसमें आरोपों का आधार और FIR की जरूरत को भी बताने के लिए कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपों की सत्यता या गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की। अब आगे क्या होगा?
चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करेगी। इसमें बताया जाएगा कि शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, क्या आरोपों में प्रथम दृष्टया कोई आधार बनता है और एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या नहीं। पुलिस की रिपोर्ट और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट अगला फैसला करेगी। यदि कोर्ट को लगेगा कि मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है, तो वह पुलिस को उचित निर्देश दे सकती है। फिलहाल मामला सुनवाई के शुरुआती चरण में है। ****************
ये खबर भी पढ़ें.. CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया है (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *