दंतेवाड़ा| जिले में मानसून की बेरुखी का असर अब खेतों में साफ दिखाई देने लगा है। जुलाई का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद अब तक केवल 62 प्रतिशत धान की रोपाई हो सकी है। सामान्य वर्षों में जुलाई के अंत तक रोपाई का काम लगभग पूरा हो जाता है। इस बार पर्याप्त बारिश नहीं हुई। हजारों हेक्टेयर खेत अब भी खाली पड़े हैं। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। किसानों की उम्मीदें जगीं। बारिश नहीं हुई। उन्हें फिर मायूस होना पड़ा। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में रोपा पद्धति से 7020 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक केवल 4350 हेक्टेयर में ही रोपाई हो सकी है।
Source link
जुलाई का अंतिम सप्ताह शुरू, फिर भी दंतेवाड़ा में केवल 62% धान की रोपाई
